फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Make a plan to increase the capacity of Tanakpur railway station

Champawat News: टनकपुर रेलवे स्टेशन की क्षमता बढ़ाने के लिए योजना बनाएं

Thu, 27 Nov 2025 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 27 Nov 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Make a plan to increase the capacity of Tanakpur railway station
टनकपुर के रेलवे स्टेशन में निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के महाप्रब
टनकपुर (चंपावत)। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने टनकपुर रेलवे स्टेशन में अमृत भारत योजना के तहत निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने विकास कार्यों की प्रगति के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने स्टेशन की क्षमता बढ़ाने के लिए योजना बनाने को भी कहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर शाम को पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम बोरवणकर स्पेशल ट्रेन से अधिकारियों की टीम के साथ स्टेशन पहुंचे। उन्होंने स्टेशन में अमृत भारत योजना के अंतर्गत स्टेशन के विस्तार, नए यार्ड, पार्किंग, यात्री शेड और भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान बताया गया वाशिंग पिट बन चुका है। उन्होंने रेलवे स्टेशन की क्षमता बढ़ाने के लिए योजना बनाने को लेकर भी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान इज्जतनगर मंडल प्रबंधक वीणा सिन्हा, सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह, स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी समेत मंडल के अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed