फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Makar Sankranti will take the whole awakening

ब्यानधूरा में मकर संक्रांति को लगेगा अखंड जागर

Wed, 06 Jan 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 06 Jan 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन

ऐतिहासिक महत्व के प्रसिद्ध ब्यानधूरा मंदिर में मकर संक्रांति पर्व पर 14 जनवरी को रात्रि में अखंड जागर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देवडांगरों और डंगरियों के माध्यम से उत्तराखंड, यूपी और दिल्ली आदि स्थानों से आए श्रद्धालुओं की दैवी समस्याओं का समाधान होगा।

विज्ञापन


ब्यानधूरा सेवा समिति की काफलडाली बुढम में हुई बैठक में मेले की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया। समिति अध्यक्ष शंकर दत्त जोशी की अध्यक्षता और जीवन सिंह के संचालन में हुई बैठक में तय किया गया मेले के दौरान पथ प्रकाश की व्यवस्था के लिए जनरेटर लगाया जाएगा तथा दर्शनार्थियों के भोजन, आवास, पेयजल आदि की व्यवस्था भी समिति करेगी। मकर संक्रांति के दूसरे दिन भंडारे के साथ मेले का समापन किया जाएगा।
विज्ञापन


ब्यानधूरा सेवा समिति का पुनर्गठन
सेवा समिति की बैठक में कार्यकारिणी का पुनर्गठन करते हुए शंकर दत्त जोशी को फिर से अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा शिवराज सिंह को उपाध्यक्ष, भगवान सिंह बिष्ट को महामंत्री, गजेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष, मोहन सिंह सह मंत्री, दयाकिशन जोशी व्यवस्थापक, शंकर जोशी को सह व्यवस्थापक चुना गया। संरक्षक मंडल में लक्ष्मण सिंह, हयात सिंह, हीराबल्लभ जोशी, अनी राम, जगदीश परगांई तथा फकीर सिंह, खीम सिंह, चंचल सिंह, कुशल सिंह, राजेंद्र सिंह राना को सदस्य चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed