फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Machines reached, work will start in a week

टनकपुर-जौलजीबी मोटर मार्ग: चूका पहुंची मशीनें, एक हफ्ते में शुरू होगा काम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Machines reached, work will start in a week
टीजे रोड में काम को हरी झंडी मिलने के बाद मिष्ठान वितरित करते ठेकेदार दिलीप सिंह अधिकारी व परिजन। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। नेपाल सीमा से लगी टीजे (टनकपुर-जौलजीबी) मोटर मार्ग के दूसरे पैकेज के अगस्त 2017 से लटका काम प्रदेश शासन की हरी झंडी मिलने के बाद एक हफ्ते में शुरू हो जाएगा। इसे लेकर शुक्रवार को कार्यस्थल पर मशीनें पहुंचने शुरू हो गई है। ठेकेदार दिलीप सिंह अधिकारी ने परिवार के साथ चूका के पास पूजन करने के बाद मिष्ठान वितरित किया। उन्हें इस निर्णय को न्याय की जीत बताया। साथ ही कहा कि उनकी ओर से आर्बिटेशन के तीनों मुकदमें वापस लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

टीजे मोटर मार्ग के 24.40 किमी के दूसरे पैकेज चूका से रूपालीगाड़ तक की निविदा में गड़बड़ी के आरोपों के चलते 25 अगस्त 2017 से काम बंद है। अलबत्ता हरी झंडी मिलने के बाद ये काम फिर से शुरू हो रहा है। शुक्रवार को चूका के पास हुए पूजन कार्यक्रम में भागीरथी अधिकारी, आनंद सिंह अधिकारी, अमर सिंह अधिकारी आदि ने शिरकत की। परियोजना क्रियान्वयन इकाई के ईई राजेश पुनेठा ने बताया कि 2016 केे अनुबंध की शर्तों के आधार पर काम किया जाएगा। यह काम 18 साल में पूरा करना होगा। बता दें कि निविदा में फर्जी प्रमाणपत्र की शिकायत पर शासन ने जांच की थी। लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल इस मामले को लेकर अपनी ही सरकार पर प्रभावी कदम नहीं उठाने का आरोप लगा चुके हैं और उन्होंने इस मामले को सितंबर में शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में उठाने का एलान भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed