{"_id":"6431a520a81aa261870e8d27","slug":"machine-is-working-now-champawat-news-c-8-1-106494-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: 25 दिन बाद शुरू हुई उप जिला अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: 25 दिन बाद शुरू हुई उप जिला अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन
Sat, 08 Apr 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 08 Apr 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट उप जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन सही होने के बाद चिकित्साधीक्षक व रेडियोलॉजिस्ट से
- फोटो : लोहाघाट उप जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन सही होने के बाद चिकित्साधीक्षक व रेडियोलॉजिस्ट से जानकारी लेते नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को 20 गर्भवतियों और अन्य रोगियों के हुए अल्ट्रासाउंड
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल लोहाघाट में 25 दिन से तकनीकी खराबी के चलते बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन ठीक हो गई है। मशीन में खराब प्रॉब बदलने के बाद शनिवार से अल्ट्रासाउंड शुरू हो गए हैं। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड शुरू होने के बाद गर्भवतियों को राहत मिली है।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ.जुनेद कमर ने बताया कि अल्ट्रासाउंड मशीन में खराबी आने से 14 मार्च से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे थे। तकनीशियन ने अल्ट्रासाउंड मशीन की प्रॉब में खराबी बताई थी। तकनीशियन की रिपोर्ट पर पूर्व में नया प्रॉब मंगवा दिया था। जो शनिवार सुबह लोहाघाट पहुंच गया था। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सोनाली मल्होत्रा ने अल्ट्रासाउंड मशीन में सेट कर कार्य शुरू कर दिया है। डॉ. सोनाली ने बताया कि शनिवार को 20 अल्ट्रासाउंड किए गए। अब अस्पताल में लगातार अल्ट्रासाउंड होंगे।
नगर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने अल्ट्रासाउंड मशीन के लिए नया प्रॉब मंगाने के लिए सीएमओ, डीएम से वार्ता की थी। पालिकाध्यक्ष ने अस्पताल में चिकित्साधीक्षक, रेडियोलॉजिस्ट से वार्ता की। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजू गड़कोटी, सभासद राजकिशोर साह, दीपक साह आदि ने लगातार खराब अल्ट्रासाउंड मशीन को ठीक करने की मांग उठाई थी।
विज्ञापन
फोटो 08 एलएचजी 04 पी।