{"_id":"66e07ef637b040ef9600481f","slug":"maa-nanda-sunanda-mahotsav-invited-kadali-tree-champawat-news-c-229-1-cpt1001-112886-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मां नंदा सुनंदा महोत्सव में कदली वृक्ष का आमंत्रण दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मां नंदा सुनंदा महोत्सव में कदली वृक्ष का आमंत्रण दिया
Tue, 10 Sep 2024 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 10 Sep 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के बालेश्वर मंदिर में सात दिनी नंदा सुनंदा महोत्सव में देव डांगरों के साथ बालेश्वर मंदिर से कदली वृक्ष के लिए राजबुंगा किला तहसील परिसर से नागनाथ मंदिर होते हुए रोरूडा जाकर कदली वृक्ष का पूजन कर आमंत्रण दिया।
मंगलवार को दोपहर में बालेश्वर मंदिर में स्कूली बच्चों की चित्रकला, भाषण सहित अन्य प्रतियोगिताएं हुई। महोत्सव समिति के अध्यक्ष शंकर पांडे ने बताया कि बुधवार को सुबह पांच बजे कदली वृक्ष आगमन, मां नंदा सुनंदा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, पूजन रात्रि 12 बजे तंत्रोक्त पूजन भोग किया जाएगा।
14 सितंबर को भंडारे के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा। इस दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह, विजय वर्मा, सूरज प्रहरी, देवी लाल वर्मा, गौरव पांडे, रोहित बिष्ट, रितेश राय, महंत पवन गिरी आदि लोग शामिल रहे।