फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Maa Bhagwati's dola came out

Champawat News: बापरू और बंतोली गांवों से निकला मां भगवती का डोला

Wed, 29 Mar 2023 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 29 Mar 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Maa Bhagwati's dola came out
बाराकोट के बंतोली से माँ भगवती की डोला यात्रा निकालते भक्त। - फोटो : बाराकोट के बंतोली से माँ भगवती की डोला यात्रा निकालते भक्त।
लोहाघाट (चंपावत)। चैत्र नवरात्र की अष्टमी के मौके पर विकासखंड बाराकोट के बापरू में मेला आयोजित किया गया। इस दौरान बंतोली और बापरू गांवों से मां भगवती की डोला यात्रा निकाली गई। मेले में शामिल हजारों लोगों ने मां भगवती का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन



बुधवार को सुहावने मौसम में बापरू और बंतोली गांवों से मां भगवती की डोला यात्रा निकाली गई। डोला यात्रा के पीछे महिलाएं मां का गुणगान करते हुए चल रही थीं। मंगलवार रात बापरू और बंतोली गांव में रात्रि जागरण भी हुआ जहां लोक देवताओं ने अवतरित होकर लोगों के कष्टों का निवारण किया। मेले में बाहरी स्थानों से आए व्यापारियों ने अपनी दुकानें भी लगाई थीं।
विज्ञापन



मेले में तल्ला बापरू, मल्ला बापरू, बंतोली, ऐडी, गुमौद, ग्वीनाड़ा, रेगडू, आगर आदि स्थानों से बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। बापरू के ग्राम प्रधान नारायण सिंह, बंतोली के ग्राम प्रधान नारायण सिंह फर्त्याल ने बताया कि नवरात्र के दौरान गांव में भजन कीर्तन आयोजित किए गए। यहां देव डांगरों के लिए भंडारा किया गया। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed