{"_id":"67b22542a99d29282809d2fa","slug":"lpai-chairman-inspected-the-dryport-construction-site-champawat-news-c-229-1-alm1003-120041-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: एलपीएआई के चेयरमैन ने ड्राईपोर्ट निर्माण स्थल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: एलपीएआई के चेयरमैन ने ड्राईपोर्ट निर्माण स्थल का किया निरीक्षण
Sun, 16 Feb 2025 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। नेपाल में बनने वाले सूखा बंदरगाह (ड्राईपोर्ट) को भारत से जोड़ने वाली सड़क आदि निर्माण कार्यों का जायजा लेने के लिए टीम ने निरीक्षण किया। बताया कि जल्द इसकी रिपोर्ट भारत सरकार के समक्ष रखी जाएगी।
नेपाल में बनने वाले ड्राईपोर्ट को भारतीय एनएच से जोड़ने के लिए बनबसा-जगबूड़ा पुल से भारत नेपाल-सीमा तक करीब चार किमी लंबा फोरलेन मार्ग का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। रविवार को लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एलपीएआई) के चेयरमैन जयंत सिंह ने बनबसा में कार्य स्थल और भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र तक का जायजा लिया। उन्होंने अन्य अधिकारियों से विभिन्न मुद्दों पर गहन मंत्रणा की।
इस मौके पर एसएसबी के डीआईजी डीबी सुनार, एडीएम चंपावत जयवर्धन शर्मा, पूर्वी तराई वन प्रभाग के डीएफओ हिमांशु बागडी, भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण के आदित्य मिश्रा, तहसीलदार जगदीश गिरि आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बनबसा में भी बनेगा इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट
नेपाल में बनने वाले ड्राईपोर्ट के पास ही भारतीय सीमा पर भारत की ओर से भी ड्राईपोर्ट बनाया जाएगा। इसके बाद वहां संयुक्त जांच चौकी इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट का निर्माण भी किया जाना है। जहां कस्टम, मैरीइन कस्टम, क्वारनटीन चेकपोस्ट, इमिग्रेशन चेकपोस्ट, एसएसबी, पुलिस आदि की संयुक्त जांच चौकी भी स्थापित होगी।