फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   loss of two lakh to roadways everyday due to corona

कोरोना रोजाना लगा रहा दो लाख का चूना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
loss of two lakh to roadways everyday due to corona
लोहाघाट से मैदानी क्षेत्रों को जाने के लिए तैयार रोडवेज बसें। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना की तीसरी लहर में रोडवेज डिपो की आय पर ब्रेक लगा दिया है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद करीब एक महीने से डिपो की आय में रोजाना दो लाख तक की गिरावट आई है। यात्री नहीं मिलने से रोडवेज ने ग्रामीण क्षेत्र की देहरादून जाने वाली एक बस सेवा को बंद कर दिया है।
विज्ञापन

दिल्ली देहरादून, बरेली, हल्द्वानी, नैनीताल, काशीपुर आदि रूटों पर रोडवेज 16 बसों का संचालन करता है। सामान्य दिनों में जहां एक चक्कर में डिपो को करीब पांच लाख रुपये से अधिक की आय होती थी, वहीं अब घटकर यह आय करीब तीन लाख पहुंच गई है। रोडवेज के एजीएम नरेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि आय कम होने से कर्मचारियों की दिसंबर माह का वेतन निकालना मुश्किल हो गया है। दिल्ली और देहरादून के लिए नौ बसों का संचालन होने पर एक चक्कर में करीब 70 हजार रुपये की आय होती थी जो अब घटकर करीब 36 हजार में आ गई है। यात्री न मिलने से लोहाघाट-देवीधुरा-शहरफाटक-हल्द्वानी होते हुए देहरादून जाने वाली बस सेवा को बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed