फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Lohaghat won the Goral Cup Football Cup

लोहाघाट ने जीता गोरल कप फुटबाल कप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Lohaghat won the Goral Cup Football Cup
चंपावत में गोरल कप फुटबाल प्रतियोगिता की विजेता लोहाघाट की टीम ट्राफी के साथ। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। गोरलचौड़ मैदान में चल रही गोरल कप ओपन फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला लोहाघाट के नाम रहा। फाइनल मुकाबले में लोहाघाट की टीम ने खटीमा को 1-0 से हराया।
विज्ञापन

शुरुआत में ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। पहले हाफ में लोहाघाट के खिलाड़ी शुभ्रांत शाह ने गोल कर लोहाघाट को 1-0 से आगे कर दिया। दूसरे हाफ में भी लोहाघाट ने खटीमा पर दबाव बनाए रखा। काफी मौके मिलने के बावजूद खटीमा उन मौकों को गोल में तब्दील नहीं कर पाई। अंत में लोहाघाट ने खटीमा को 1-0 से हराकर फाइनल जीतकर कप पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

इससे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, डीएम नरेंद्र भंडारी, एसपी देवेंद्र पींचा, नरेंद्र लडवाल, नवीन बोहरा, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, गोविंद सामंत, सविता बोहरा, ब्लॉक प्रमुख बाराकोट विनीता फर्त्याल, ज्येष्ठ प्रमुख मोनिका बोहरा, विरेंद्र सिंह, कोतवाल योगेश उपाध्याय ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष विजय चौधरी, महेंद्र बोहरा, सभासद रोहित बिष्ट, प्रदीप बोहरा, भुवन राय, मुकुल ढेक, विकास शाह, श्यामनारायण पांडेय आदि मौजूद थे। आंखों देखा हाल अशोक वर्मा ने सुनाया। मुख्य निर्णायक नितिन शाह, नितिन तड़ागी, अनुराग नेगी, हेमंत वर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed