{"_id":"5790ffc24f1c1b6949c4c107","slug":"lohaghat-start-college-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश के लिए मारामारी, 30 तक होंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश के लिए मारामारी, 30 तक होंगे दाखिले
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Thu, 21 Jul 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट कॉलेज में एडमिशन शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। जिले के सबसे पुराने लोहाघाट राजकीय पीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए पहली कट ऑफ लिस्ट जारी की गई है। पहले दिन 43 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। महाविद्यालय में बीए, बीएससी, बीकॉम में प्रवेश लेने के लिए 700 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश फार्म खरीदे, जिनमें से 680 अभ्यर्थियों ने प्रवेश फार्म जमा कर दिए हैं।
विज्ञापन
प्रभारी प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि स्नातक कला वर्ग में 350 छात्राओं और 180 छात्रों ने प्रवेश फार्म जमा किए हैं। कॉमर्स में 37 एवं विज्ञान वर्ग में 113 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश फार्म जमा किए हैं। बताया गया कि विज्ञान वर्ग में 120, कला वर्ग में 300, वाणिज्य वर्ग में 80 सीटों में प्रवेश दिए जाने हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को पहले दिन विज्ञान वर्ग में 30, कला वर्ग में 11 और वाणिज्य वर्ग में मात्र दो छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं से 30 जुलाई तक अनिवार्य रूप से प्रवेश लेने को कहा है। इसके बाद किसी भी हालत में प्रवेश नहीं देने की बात कही गई है।
विज्ञापन