{"_id":"5846d4834f1c1be159448aa1","slug":"lohaghat-ritasahib-dehradun-bus-service-launched","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहाघाट-रीठासाहिब-देहरादून बस सेवा का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहाघाट-रीठासाहिब-देहरादून बस सेवा का शुभारंभ
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट/श्रीरीठासाहिब।
Updated Tue, 06 Dec 2016 08:38 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट-रीठासाहिब-देहरादून बस सेवा का शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से लोहाघाट-रीठासाहिब-देहरादून सीधी बस सेवा का संचालन शुरू कर दिया है। मंगलवार को रोडवेज के एसएसआई ब्रज बिहारी लाल ने हरी झंडी दिखाकर बस को रीठासाहिब के लिए रवाना किया।
उन्होंने बताया कि 34 सीटर यह बस सुबह सात बजे रीठासाहिब से रवाना होकर सुबह 10 बजे लोहाघाट पहुंचेंगी। जहां से 11 बजे देहरादून के लिए प्रस्थान करेगी। यह बस देहरादून रात करीब एक बजे पहुंचेगी। अगले दिन दोपहर 3 बजे देहरादून से रीठासाहिब के लिए प्रस्थान करेगी।
उन्होंने बताया कि यह बस रोजाना दोपहर दो बजे लोहाघाट से रीठासाहिब को जाएगी और अगले दिन रीठासाहिब से देहरादून के लिए चलेगी। एजीएम मोहम्मद नसीर ने बताया कि आने वाले समय में डिपो में और भी नई बसें आने वाली हैं। उन्होंने बताया कि डिपो में चालकों की कमी के चलते बसों के संचालन में दिक्कतें आ रही हैं। इसके लिए उन्होंने नए चालकों की तैनाती की मांग को लेकर उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि लंबे समय से रीठासाहिब के यात्रियों की मांग पर यह सेवा शुरू की है। उन्होंने बताया कि चालकों की तैनाती के बाद नई रूटों में बसों के संचालन पर विचार किया जाएगा। इस दौरान रोडवेज कर्मियों ने मिठाई भी बांटी। वहां पर राकेश शर्मा, रमेश मुरारी, महेश बोहरा, कौशल वर्मा, प्रशांत गड़कोटी, सुनील पांडेय आदि मौजूद रहे।