{"_id":"57c5b2904f1c1b0d582cbb53","slug":"lohaghat-off-against-ppp-mode","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपीपी मोड के विरोध में लोहाघाट बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपीपी मोड के विरोध में लोहाघाट बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Tue, 30 Aug 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
पीपीपी मोड के विरोध में लोहाघाट बंद
- फोटो : अमर उजाला
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड से हटाने और ट्रॉमा सेंटर चालू करने की मांग को लेकर मंगलवार को लोहाघाट बंद रहा। शहर के छोटे-बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। आंदोलनकारियों ने सरकारी, प्राइवेट शिक्षण संस्थाएं, सरकारी कार्यालयों और बैंकों को भी बंद कराया। सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
बंद के चलते लोगों को दिनभर चाय-पानी और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के लिए तरसना पड़ा। आंदोलनकारियों ने एनएच पर करीब 15 मिनट तक सांकेतिक जाम भी लगाया। जाम के चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बाद में आंदोलनकारियों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। बंद की वजह से करीब डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
जुलूस से पहले स्टेशन बाजार में हुई जनसभा में उद्योग व्यापार संघ जिलाध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता, पूर्व विधायक केसी पुनेठा, राजेश चौबे, चांद बोहरा, नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा आदि ने विचार रखे। आंदोलनकारी इसके बाद जुलूस की शक्ल में ‘पीपीपी मोड हटाना है, ट्रॉमा सेंटर लाना है’, आदि नारे लगाते हुए मोटर स्टेशन, चौक बाजार, गांधी चौक, मीना बाजार होते हुए एसडीएम कोर्ट पहुंचे। आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन