फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Lohaghat hand pumps in drought

लोहाघाट में पुलहिंडोला का हैंडपंप खराब

Thu, 12 Jan 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Thu, 12 Jan 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
Lohaghat hand pumps in drought
लोहाघाट में हैंडपंप सूखा - फोटो : अमर उजाला

लोहाघाट (चंपावत)। पुलहिंडोला बाजार में लगा हैंडपंप खराब होने से पेयजल के लिए हाहाकार मच गया है। एकमात्र हैंडपंप में आई खामी के चलते ग्रामीण गाड़-गधेरों से पानी ढोने को मजबूर हो रहे हैं। नागरिकों ने इस हैंडपंप को जल्द से जल्द ठीक कराने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है यहां के लिए कोई भी सरकारी पेयजल योजना न होने से पूरी निर्भरता छह हैंडपंपों पर टिकी थी, लेकिन पांच हैंडपंपों के खराब होने (तीन हैंडपंप सूखे, दो में रुक-रुक कर पानी निकलता है) और चार दिन पहले तक इकलौते चालू हालत के हैंडपंप के गड़बड़ाने से लोगों के सामने संकट गहरा गया है।
विज्ञापन


पुलहिंडोला के देवेंद्र पाटनी, गिरीश तिवारी, शिवराज अधिकारी, लक्ष्मण सिंह भंडारी, नरेश पंत, शेखर जोशी, दीपक पंत आदि का कहना था कि कड़ाके की ठंड में ग्रामीणों को पेयजल के लिए करीब एक किमी दूर गाड़-गधेरों में जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल संस्थान से शीघ्र हैंडपंप को ठीक करने की मांग की है। वहीं जल संस्थान के अभियंता पवन बिष्ट का कहना है कि खराब हैंडपंप को दो दिन के भीतर चालू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंपावत। केंद्रीय भूमि जल बोर्ड, जल संसाधन नदी विकास, गंगा संरक्षण मंत्रालय और स्वयंसेवी संस्था हिमवत्स की ओर से चंपावत में दो दिनी प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 16 जनवरी से किया जाएगा। हिमवत्स संस्था के सचिव डॉ. जीबी बिष्ट ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भूमि जल संरक्षण का महत्व, बारिश के पानी का संचय, भूमि जल प्रबंधन के प्रति ब्लॉक और ग्राम स्तर पर जन जागरण करना है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्राम सभा के सदस्य, मनरेगा कर्मचारी, ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य कर रहे एनजीओ के सदस्य, आशा वर्कर, ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में लगे सरकारी कर्मचारी आदि प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि जीजीआईसी के पास सीहॉक में प्रस्तावित प्रशिक्षण का शुभारंभ डीएम डॉ. अहमद इकबाल करेंगे।


प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिमवत्स संस्था ने बीडी फुलारा, डॉ. डीडी जोशी, राजेंद्र गहतोड़ी, नारायण राम टम्टा, जयदत्त भट्ट, प्रकाश पुनेठा, मुक्तेश पचौली, दीपक टम्टा, ओमप्रकाश, परविंदर कुमार, राजीव भंडारी, गौरव जोशी, शुभम तड़ागी, ललित मुरारी, संजय कुमार के स्वयंसेवी शिक्षक भी प्रतिभाग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed