फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Lohaghat depot's train is running on the basis of only 10 buses

Champawat News: मात्र 10 बस के भरोसे चल रही लोहाघाट डिपो की गाड़ी

Wed, 07 Feb 2024 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 07 Feb 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Lohaghat depot's train is running on the basis of only 10 buses
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट डिपो बस की कमी से जूझ रहा है। 32 बेड़े वाले रोडवेज डिपो में मात्र 10 बस दुरुस्त हैं लेकिन उनकी स्थिति भी ठीक नहीं है। 22 बस पहाड़ पर चलने के सात लाख किमी के मानक पूरे कर चुकी हैं। इसके बाद भी खटारा हो चुकीं बसों का संचालन कर यात्रियों की जान से खिलवाड़ किया जा रह है।
विज्ञापन



रोडवेज बस में सफर करने वाले यात्रियों में हमेशा डर बना रहता है कि आगे मोड़ पर क्या हो जाए। कुछ दूरी पर पहुंचकर वह अपने परिवार वालों को फोन कर अपना हाल चाल बताते रहते हैं। बस कब, कहां किस समय खराब हो जाए किसी को नहीं पता। पिछले साल अक्तूबर में लोहाघाट डिपो की 22 बस मानक के आधार पर रिटायर हो गई थीं। इसके बावजूद यात्रियों की जान जोखिम में डालकर इन बस को दौड़ाया जा रहा है। इस वजह से यात्री टैक्सी वाहनों से लंबी दूरी की यात्रा करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन





कोट

पुरानी रोडवेज बस में सफर करने में हमेशा डर लगा रहता है। पुरानी बस बीच रास्ते में खराब हो रही हैं, जिस कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। सरकार को नई बस का संचालन कर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हरितिमा मुरारी, लोहाघाट।


एक समय था जब रोडवेज बस का सफर सबसे आराम और सुरक्षित होता था लेकिन पिछले कुछ समय से रोडवेज की सेवाएं काफी लचर हो गई हैं। लोग रोडवेज का सफर छोड़ कर दिल्ली, देहरादून, बरेली, हरिद्वार आदि लंबे रूट पर टैक्सियों से जाना पसंद कर रहे हैं।
- सुशीला पंत, लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed