फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Lohaghat depot got the gift of two buses in the new year.

Champawat News: नए वर्ष में लोहाघाट डिपो को मिला दो बसों का तोहफा

Fri, 02 Jan 2026 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 02 Jan 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Lohaghat depot got the gift of two buses in the new year.
लोहाघाट रोडवेज डिपो को मिली नई बस। स्रोत: रोडवेज
लोहाघाट (चंपावत)। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लोहाघाट क्षेत्र के लोगों को नववर्ष का तोहफा दिया है। शासन की ओर से लोहाघाट डिपो को दो नई बसें उपलब्ध कराई है, इससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। दोनों नई बसों का संचालन देहरादून रूट पर किया जा रहा है। शुक्रवार को वाहन चालक गोपाल भट्ट, परिचालक प्रकाश मुरारी यात्रियों को लेकर देहरादून को रवाना हुए। डिपो के सहायक महाप्रबंधक धीरज वर्मा ने बताया कि यह नई बसें आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। उन्होंने कहा कि अभी और बसों की जरूरत है, इसलिए शासन से 15 और नई बसों की मांग की गई है। लोहाघाट डिपो में बसों की कमी के चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। दो नई बसें मिलने से यात्रियों को आंशिक राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed