{"_id":"63ff861b66ae6a34b2081019","slug":"lohaghat-color-festival-program-champawat-news-c-8-1-69412-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मथुरा पड़ गई रार गिरधर, राज भयो कंसासुर को...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मथुरा पड़ गई रार गिरधर, राज भयो कंसासुर को...
Wed, 01 Mar 2023 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 01 Mar 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी की ओर से 11वां दो दिनी होली रंग महोत्सव शुरू हो गया। पहले दिन रामलीला कमेटी, पाटन पाटनी, बिशुंग और तीन गांव सुंई के होल्यारों ने शानदार होली का गायन कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। महोत्सव का मुख्य आकर्षक बिशुंग की महिलाओं की होली रही।
बुधवार को रामलीला मैदान में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता के संचालन में आयोजित महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, विशिष्ठ अतिथि चंपावत के पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा ने किया। उन्होंने महोत्सव को नशा मुक्त रखकर विभिन्न गांवों के होल्यारों को एक मंच में लाने की पहल की सराहना की।
रामलीला कमेटी के महिला और पुरुष होल्यारों ने गिरजा सुत नंदन विघ्न हरो, सब घर मंगल काज करो होली से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पाटन पाटनी के होल्यारों ने मथुरा पड़ गई रार गिरधर राज भयो कंसासुर को होली प्रस्तुत की। बिशुंग की महिलाओं ने चलो चलो सखि रास रचो बन में, चलो सखि हो, श्याम सुंदर की मधुर मुरलिया, बाज रही मधुवन में होली प्रस्तुत कर समा बांध दिया। तीन गांव सुंई के होल्यारों ने दधि लूटो नंद के लाल प्यारे मोहनियां और सीता राम को ब्याहुन सखियो चलो जनकपुर जाना है होली प्रस्तुत की।
विज्ञापन
आयोजन समिति ने मुख्य अतिथि सहित सभी होल्यारों का रंग अबीर लगाने के साथ टोपी, गमछा भेंट कर स्वागत किया। महोत्सव में आने वाली प्रत्येक होली टीम को पालिका की ओर से बर्तनों का सेट पुरस्कार स्वरूप भेंट किया गया। कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक प्रहलाद मेहता ने पाटन की होली टीम मे शामिल चार बाल होल्याराें को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
आयोजन में पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव राय, मुख्य संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता, कैलाश बगौली, नरेश राय, पूर्व जिपं सदस्य सुषमा फर्त्याल, दानू सुतेड़ी, दीपक सुतेड़ी, प्रकाश राय, ईश्वरी लाल साह, एडीएम हेमंत वर्मा, एसडीएम रिंकू बिष्ट, तहसीलदार विजय गोस्वामी आदि मौजूद रहे।