{"_id":"65f5d7f0f124fca5c90bdc69","slug":"lohaghat-assembly-got-a-gift-before-the-code-of-conduct-champawat-news-c-229-1-shld1026-106348-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: आचार संहिता से पूर्व लोहाघाट विधानसभा को मिली सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: आचार संहिता से पूर्व लोहाघाट विधानसभा को मिली सौगात
Sat, 16 Mar 2024 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 16 Mar 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
खुशाल सिंह अधिकारी, विधायक लोहाघाट
लोहाघाट (चंपावत)। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पूर्व लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र को आठ मोटर मार्ग और एक पुल की सौगात मिली है। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी की पहल पर शासन ने लोहाघाट विधानसभा में आठ सड़कों और एक पुल की वित्तीय और प्रशासकीय स्वीकृति देने के साथ टोकन मनी भी जारी कर दी है। राज्य योजना के अंतर्गत विधानसभा में 26.50 किमी लंबी सड़क और 28 मीटर के एक पैदल पुल के लिए 97.72 लाख रुपये की वित्तीय और प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करने के साथ 90 हजार की टोकन मनी भी जारी कर दी गई है।
इनकी मिली स्वीकृति
राजकीय पॉलीटेक्निक से सात खाल तक एक किमी सड़क के डामरीकरण और सुधारीकरण के लिए 46.11 लाख स्वीकृत।
ग्राम जाख के प्राथमिक विद्यालय चमौली से गुमकोट तक एक किमी सड़क के लिए 1.50 लाख की स्वीकृति।
बगोटी, गंगेश्वर, निडिल और खेत तक पांच किमी सड़क के लिए 7.50 लाख रुपये स्वीकृत।
बर्दाखान से नदेड़ा तक दो किमी सड़क के लिए तीन लाख की स्वीकृति।
तड़ीगांव-इंद्रपुरी मोटर मार्ग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इंद्रपुरी तक एक किमी सड़क के लिए 1.50 लाख स्वीकृत।
डुंगराबोरा के सीम से गढ़मुक्तेश्वर तक सात किमी सड़क के लिए 10.50 लाख स्वीकृत।
डुंगराबोरा से कायल तक 4.50 किमी सड़क के लिए 6.75 लाख रुपये की स्वीकृति।
कुनाड़ी से सुल्ला तक पांच किमी सड़क के लिए 7.5 लाख रुपये की स्वीकृति।
ग्राम कायल में लोहावती नदी पर 28 मीटर पैदल पुल के लिए 3.36 लाख रुपये की स्वीकृति।