{"_id":"60a2a4e68ebc3e74f947b63b","slug":"locks-hanging-in-24-vaccination-centers-champawat-news-hld424659434","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 टीकाकरण केंद्रों में लटके ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 टीकाकरण केंद्रों में लटके ताले
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत जिले में 44 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए टीके का संकट हो गया है। सोमवार को इस आयु वर्ग के लोगों
को टीके लगाने के लिए बनाए गए 31 केंद्रों में से सिर्फ सात (बाराकोट, कामाज्यूला, देवीधुरा, खेतीखान, कलचौड़ा, लोहाघाट और टनकपुर) केंद्रों में ही टीके लगाए गए। चंपावत के छतार केंद्र सहित कुल 24 टीकाकरण केंद्रों में ताले लटके रहे।
इसके चलते कुछ जगह लोगों को वापस जाना पड़ा। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि जिले में सोमवार को कुल 1427 लोगों को टीके लगे। इसमें 18 से 44 वर्ष के 1249 लोग भी शामिल हैं। वहीं 18 से 44 वर्ष के लिए रविवार को सात हजार खुराक आने से टीकों की कोई दिक्कत नहीं है। सोमवार को 18 से 44 वर्ष के लिए पांचवां टीकाकरण केंद्र पाटी में खोला गया। इधर चंपावत जिले में बीते 24 घंटे में 120 लोग कोरोना संक्रमित आए।