फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Lockdown in Tanakpur

सांस्कृतिक कलाकारों पर भी पड़ी कोरोना संकट की मार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Lockdown in Tanakpur
विधायक कैलाश गहतोड़ी को ज्ञापन सौंपते सांस्कृतिक दलों के कलाकार। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। सांस्कृतिक दलों के कलाकारों पर भी कोरोना संकट की मार पड़ी है। कार्यक्रमों का आयोजन न होने से कलाकारों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट हो गया है। आर्थिक परेशानी से जूझ रहे पूर्णागिरि जागरण मंडल के कलाकारों ने विधायक कैलाश गहतोड़ी को ज्ञापन सौंपकर सरकार से संस्था को आर्थिक मदद दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कलाकारों ने विधायक गहतोड़ी को बनबसा स्थित उनके आवास पर जाकर ज्ञापन सौंपा। कहा कि लॉकडाउन के कारण कोई कार्यक्रम आयोजित न होने से उनकी संस्था के कलाकार और उनका परिवार आर्थिक संकट के कारण विषम परिस्थितियों का सामना कर रहा है। कार्यक्रमों के आयोजन से ही संस्था के कलाकार अपनी और परिवार की आजीविका चलाते हैं लेकिन लॉकडाउन के कारण पिछले चार माह से कोई कार्यक्रम नहीं हुए है। विधायक गहतोड़ी ने कलाकारों को भरोसा दिया है कि वे अपनेे स्तर से संस्था को आर्थिक मदद देने के साथ सरकार से भी मदद दिलाएंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में संस्था के अध्यक्ष दीपक सक्सेना, उपाध्यक्ष विवेक कुमार, मोंटी सागर, शनि कश्यप, विनय कुमार, संजय कश्यप, शुभम भटनागर, सौरभ, ऋषभ, नीरज कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed