फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   lock on labour department, labour department

श्रम विभाग के गेट पर ताला लगाने से भड़के श्रमिक, किया प्रदर्शन

Wed, 12 Jun 2019 10:44 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Wed, 12 Jun 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
lock on labour department, labour department
टनकपुर में श्रम विभाग के कार्यालय गेट में ताला लगाने के विरोध में प्रदर्शन करते भड़के श्रमिक। - फोटो : अमर उजाला
टनकपुर (चंपावत)। श्रम प्रवर्तन विभाग में पंजीकरण का नवीनीकरण कराने को उमड़ी श्रमिकों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए विभाग की ओर से कार्यालय गेट पर ताला लगाए जाने से श्रमिक भड़क उठे। श्रमिकों ने कार्यालय गेट के बाहर प्रदर्शन कर नवीनीकरण की कार्रवाई में विलंब करने का आरोप लगाया है। कहा कि विभाग के कर्मचारियों द्वारा नवीनीकरण की फाइल जान बुझकर लटकाई जा रही है। 
विज्ञापन

श्रम विभाग के रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित कार्यालय में इन दिनों श्रमिक कार्ड के नवीनीकरण के लिए श्रमिकों की काफी भीड़ उमड़ रही है। हर दिन सौ से डेढ़ सौ श्रमिक नवीनीकरण के लिए पहुंच रहे हैं। बुधवार को भी काफी उमड़ी, जिसे नियंत्रित करने के लिए विभाग के कर्मचारियों ने कार्यालय गेट पर ताला जड़ दिया। इससे बाहर खड़े श्रमिक भड़क उठे।
विज्ञापन


उन्होंने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर गुस्सा जाहिर किया। कहा कि नवीनीकरण की कार्रवाई में विभाग के कर्मचारी जान बुझकर विलंब कर रहे हैं। गर्मी में उन्हें कार्यालय के बाहर घंटों प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। प्रदर्शन करने वालों में लक्ष्मी देवी, गुड्डी, मीनावती, फूलमती, रियासत, उर्मिला, संतोषी, पुष्पा देवी, सावित्री, पुष्पा पांडेय, माया, मो. अली, निहाल, ईश्वरी प्रसाद आदि      शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ नियंत्रित करने को गेट पर लगवाया गया ताला 
कार्यालय के गेट पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ताला लगवाया गया था। गत मंगलवार को कार्ड नवीनीकरण कराने आए कुछ श्रमिकों द्वारा विभाग के कर्मचारियों के साथ बदसलूकी कर मारपीट का प्रयास किया गया था।


इसे देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से भीड़ नियंत्रित करने को गेट पर ताला लगवाया गया था। नवीनीकरण की कार्रवाई में कर्मचारियों द्वारा किसी तरह की लापरवाही नहीं की जा रही है। हर दिन 35 से 40 श्रमिकों के कार्डों का नवीनीकरण किया जा रहा है। 
- मिनाक्षी भट्ट, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, टनकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed