फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Livestock owners will get a grant of two hundred rupees in animal husbandry

पशुपालकों को पशुआहार में मिलेगा 200 रुपये का अनुदान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Livestock owners will get a grant of two hundred rupees in animal husbandry
चंपावत में दुग्ध संध की ओर से बाजार में उतारा गया रसगुल्ला और गुलाब जामुन - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले में दुग्ध संघ की विभिन्न डेरी से जुड़े पशुपालकों के लिए अच्छी खबर है। दुग्ध संघ की ओर से अब पशुपालकों को पशुआहार में 200 रुपये अनुदान देने का निर्णय लिया गया है। अक्तूबर माह से पशुपालकों को पशुआहार में यह अनुदान मिलना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

इसके लिए डेरी विभाग की ओर से 28 लाख रुपये का बजट अवमुक्त कर दिया है। जिले में दुग्ध संघ की ओर से संचालित 199 डेरी से जुड़े पशुपालकों को प्रतिमाह 150 टन पशुआहार का वितरण किया जाता है। कोविड-19 के दौर में परेशानी का सामना कर रहे पशुपालकों को पशुआहार में एकमुश्त 200 रुपये का अनुदान दिए जाने से सीधा लाभ पहुंचेगा। अब तक संघ की ओर से पशुपालकों को 960 रुपये प्रति बोरे के हिसाब से पशुआहार उपलब्ध कराया जाता था, जिसे अब घटाकर 760 रुपये प्रति बोरा कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोट
दुग्ध संघ से जुड़े पशुपालकों के लिए पशुआहार में अनुदान देने को लेकर 28 लाख रुपये का बजट जारी हो गया है। अभी अनुदान को तीन माह के लिए रखा गया है। बजट को देखते हुए जिसे आगे भी बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश मेहता, प्रबधक, दुग्ध संघ चंपावत।
हरा चारा बीज में भी मिलेगा अनुदान
चंपावत। दुग्ध संघ की ओर से दूध की मात्रा बढ़ाने के लिए पशुपालकों को हरा चारा बीज में भी अनुदान दिए जाने का निर्णय लिया गया है। दुग्ध संघ अध्यक्ष पार्वती देवी के अनुसार संघ की ओर से पशुपालकों को जौ और बरसीम का चारा बीज दिया जाता है। इसमें अक्तूबर माह से पहली बार अनुदान दिए जाने का निर्णय लिया गया है। अब तक बरसीम का चारा बीज 161 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिलता था, जो अब 125 रुपये किलो और जौ का बीज जो 60 रुपये किलो मिलता था वह अब 40 रुपये प्रति किलो मिलेगा। संवाद

बाजार में उतारा आंचल रसगुल्ला और गुलाब जामुन
चंपावत। दुग्ध संघ की ओर से नए उत्पाद के तौर पर आंचल रसगुल्ला और गुलाब जामुन बाजार में उतारा गया है। दुग्ध संघ अध्यक्ष पार्वती देवी ने बताया कि संघ की ओर से एक किलो के डिब्बे की पैकिंग में रसगुल्ला और गुलाबजामुन उतारा है। फिलहाल अभी इसको खटीमा मेें तैयार किया जा रहा है। दुग्ध संघ प्रबंधक राजेश मेहता ने बाताया कि पैकिंग डिब्बे की समय सीमा छह माह की है तथा एक किलो के डिब्बे की कीमत 210 रुपये रखी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed