{"_id":"5720f7714f1c1be776a91896","slug":"lisa-depot-security-imperative","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से पुख्ता है लीसा डिपो की सुरक्षा : गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से पुख्ता है लीसा डिपो की सुरक्षा : गुप्ता
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
Updated Wed, 27 Apr 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
लीसा डिपो की सुरक्षा जरूरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले के सबसे बड़े टनकपुर लीसा डिपो की सुरक्षा व्यवस्था से वन महकमा संतुष्ट है। फायर सीजन में आग से बचाव के इंतजाम का बुधवार शाम को जायजा लेने पहुंचे मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) बीपी गुप्ता ने लीसा डिपो का दौरा कर ये बात कही। कहा कि एक-एक लाख लीटर के दो स्टोरेज टैंक होने से किसी भी अनहोनी में तुरंत बचाव मुमकिन है।
विज्ञापन
पानी के छिड़काव की व्यवस्था ठीकठाक है। वॉच टावर आदि का उपयोग किया जा रहा है। विभागीय कार्मिक पूरी तरह मुस्तैद पाए गए। यह लीसा डिपो आबादी से दूर भी है। सीसीएफ ने बताया कि डिपो में इस वक्त 14 हजार कुंतल लीसा है। अप्रैल 2007 में पुराने लीसा डिपो में जबर्दस्त अग्रि कांड हुआ था। जिसमें दस करोड़ रुपये से अधिक के लीसे के नुकसान के अलावा एक शख्स की मौत हो गई थी। इसके बाद इस डिपो को आबादी से दूर ककरालीगेट के पास स्थापित किया गया था।
विज्ञापन