{"_id":"5813815b4f1c1b2f77bc5611","slug":"life-drug-free-shine-with-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशामुक्त दीपावली से जगमगाएं जीवन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशामुक्त दीपावली से जगमगाएं जीवन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 28 Oct 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
नशामुक्त दीपावली से जगमगाएं जीवन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीप जलाकर मनाए दीपावली, नशा हटाकर लाए खुशहाली के नारे के साथ राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने ग्रामीणों से नशामुक्त प्रकाश पर्व मनाने की अपील की। कार्यक्रम के संयोजक शिक्षक त्रिलोचन जोशी ने ओलना तोक के ईष्ट देव मंदिर में पहुंचकर नशामुक्त और प्रदूषण रहित प्रकाश पर्व मनाने के लाभ बताए।
विज्ञापन
जुआ और नशापान न करने, जरूरतमंदों की मदद करने का आग्रह किया गया। कहा कि बम-पटाखे शोर-शराबा ही नहीं, बल्कि भारी मात्रा में प्रदूषण भी फैलाते हैं। इस मौके पर सरस्वती देवी, लीलावती, तुलसी, दुर्गा, केशवी, संजय जोशी, शिरोमणि, भवानी दत्त, गंगा दत्त, धर्मानंद, सुनीता, केशव दत्त सहित कई ग्रामीणों ने संकल्प पत्र भी भरे।
विज्ञापन
वहीं फुलारगांव माता वाराही स्कूल (एमवीएस) के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाल आतिशबाजी का कम से कम इस्तेमाल करने और चीन निर्मित सामग्री का बहिष्कार करने को लोगों को प्रेरित किया। स्कूल के प्रबंधक सुरेश चंद्र जोशी, प्रधानाचार्य चंद्रा, उप प्रधानाचार्य रितिका ने स्वदेशी सामग्री के उपयोग की शपथ दिलाई।
विज्ञापन