फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Life affected in Maa Purnagiri Dham area, road closed

Champawat News: मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में जनजीवन रहा प्रभावित, मार्ग बंद

Sun, 15 Sep 2024 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 15 Sep 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Life affected in Maa Purnagiri Dham area, road closed
टनकपुर के मां पूर्णागिरि मार्ग में भैरव मंदिर के पास मलबा आने से बंद मार्ग। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र में भारी बरसात से चौथे दिन भी मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में मार्ग बंद होने के साथ ही बिजली आपूर्ति भी बाधित है। इससे जनजीवन प्रभावित रहा। बाटनागाड़ में चौथे दिन भी जेसीबी, पोकलैंड मशीन मार्ग खोलने में जुटी। इस बीच लोनिवि ने सुबह छह वाहनों को निकल लिया। ठुलीगाड़ से भैरव मंदिर तक अभी भी छह स्थानों पर मलबा आने से सड़क बाधित है। यूपीसीएल के एडीओ मयंक भट्ट ने बताया कि ठुलीगाड़ तक आपूर्ति सुचारू करा दी है। आगे टीम भेजी गई है। 12 सितंबर को दोपहर बाद से भारी बरसात होते ही नदी-नाले उफान पर आ गए। इससे मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में चौथे दिन भी जनजीवन सामान्य होने में समय लग रहा है।
विज्ञापन

लोनिवि के अनुसार बाटनागाड़ में चौथे दिन भी मलबा हटाने का कार्य जारी रहा। इस बीच फंसे वाहन निकल गए। जबकि ठुलीगाड़ से आगे भैरव मंदिर तक किमी 11, किमी 13, किमी 14, हनुमान चट्टी के पास किमी 17 में मलबा आया है। इसके लिए बाटनगाड़ में मार्ग खुलने पर आगे मशीनें जा पाएंगी। मां पूर्णागिरि मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी ने प्रशासन से जल्द से जल्द व्यवस्था ठीक कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

----
टनकपुर-जौलजीबी मार्ग पर भी जगह-जगह सड़क क्षतिग्रस्त, मार्ग बंद
टनकपुर। निर्माणाधीन टनकपुर-जौलजीबी मार्ग पर भी आपदा का असर दिख रहा है। मार्ग पर छह स्थानों पर मलबा आने से चूका, कलढूंगा, श्रीकुंड समेत अनेक गावों के लोगों की आवाजाही इस मार्ग से बंद है। विभागीय अधिकारी विजेंद्र पोखरिया ने बताया कि मार्ग के किमी 13.60 से किमी 25 तक छह स्थानों पर मलबा आया है। बरसात से सड़क को नुकसान हुआ है। विभागीय जेसीबी, पोकलैंड को मलबा हटाने में लगाया गया है। जल्द मार्ग खुलवाने का प्रयास जारी है। मार्ग खुलने से दूरस्थ क्षेत्र के लोगों की राह आसान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed