{"_id":"60d4c9d98ebc3ef89b657cb8","slug":"library-opened-in-remote-salli-village-during-the-corona-period-champawat-news-hld428822640","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में दूरस्थ सल्ली गांव में खोला पुस्तकालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में दूरस्थ सल्ली गांव में खोला पुस्तकालय
विज्ञापन
चंपावत के दूरस्थ सल्ली गांव में खोले गए पुस्तकालय में अध्ययन करते स्कूली बच्चे।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। कोरोना महामारी के कारण जहां स्कूल-कॉलेजों का संचालन बीते डेढ़ साल से बंद है, वहीं अधिकांश स्कूलों की ओर से ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है। लेकिन जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या होने के कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऐसे में जिले के अति दुर्गम क्षेत्र सल्ली के बीडीसी सदस्य कमल सिंह रावत ने एसडीएम टनकपुर हिमांशु कफल्टिया के सहयोग से गांव में पुस्तकालय खोलकर स्कूली बच्चों के साथ ही विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत देने का काम किया है।
बृहस्पतिवार से शुरू किए गए इस पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं के अलावा छोटे बच्चों के कोर्स से संबंधित पर्याप्त पुस्तकों की व्यवस्था की गई है। चंपावत महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और सल्ली के वर्तमान बीडीसी सदस्य कमल रावत ने पुस्तकालय के लिए अपने घर में कमरा उपलब्ध कराने के साथ ही बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर मुहैया कराया है। पुस्तकालय में प्राथमिक, जूनियर, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रमों के साथ ही सेना-पुलिस सहित अन्य सशस्त्र बलों में भर्ती और समूह ग से संबंधित तीन हजार से अधिक पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं।
एसडीएम कफल्टिया ने पुस्तकें और अलमारियां की भेंट
चंपावत। टनकपुर के एसडीएम हिमांशु कफल्टिया की ओर से सल्ली गांव में खोले गए पुस्तकालय के लिए अपनी ओर से सैकड़ों महत्वपूर्ण पुस्तकें और उन्हें रखने के लिए अलमारियां भेंट की हैं। एसडीएम कफल्टिया इससे पूर्व टनकपुर, बनबसा, श्यामलाताल आदि स्थानों में भी युवाओं के लिए स्वयं के प्रयासों से पुस्तकालयों की स्थापना कर चुके हैं।(संवाद)
विज्ञापन
पूर्णागिरि मेले में डोली सेवा के माध्यम से कर चुके हैं यात्रियों की मदद
चंपावत। सल्ली के बीडीसी सदस्य कमल सिंह रावत इससे पूर्व मां पूर्णागिरि धाम में आने वाले दिव्यांगों और असहायों को डोली के माध्यम से देवी दर्शन कराने को लेकर भी काफी चर्चित हो चुके हैं। उनका कहना है कि वह जल्द ही सल्ली गांव में पुस्तकालय के लिए नए भवन का निर्माण कराएंगे।(संवाद)