{"_id":"652835c2080494300609dea6","slug":"libraries-will-open-in-digalichowr-and-sukhidhang-areas-tanakpur-news-c-8-1-hld1018-243134-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: दिगालीचौड़ और सूखीढांग क्षेत्र में खुलेंगे पुस्तकालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: दिगालीचौड़ और सूखीढांग क्षेत्र में खुलेंगे पुस्तकालय
Thu, 12 Oct 2023 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 12 Oct 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। शिक्षा विभाग की ओर से जिले के सीमावर्ती दिगालीचौड़ और सूखीढांग क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में पुस्तकालयों की स्थापना की जाएगी। इन प्रस्तावित पुस्तकालयों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। जिसमें इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ ही पर्याप्त मात्रा में फर्नीचर और ऑनलाइन अध्ययन की सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी।
जिला प्रशासन की ओर से पुस्तकालयों के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री सीमांत विकास कार्यक्रम के तहत धनराशि आवंटित की जाएगी। इस संबंध में डीएम नवनीत पांडे ने मुख्य शिक्षाधिकारी को स्कूलों के चयन के निर्देश दिए हैं। डीएम के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे युवाओं को उनके आसपास में ही अध्ययन की बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए पुस्तकालयों की स्थापना की जाएगी। जिसके लिए विभागीय अधिकारियों को स्कूलों, सार्वजनिक भवनों आदि के चयन के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
.................
तीन कराटे खिलाडि़यों ने जीते स्वर्ण पदक
बनबसा (चंपावत)। कुमाऊं विश्वविद्यालय क्रीड़ा विभाग और ऊधमसिंह नगर जिला कराटे एसोसिएशन की ओर से आयोजित कराटे प्रतियोगिता में बनबसा मिनी स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहे तीन खिलाडि़यों ने स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन
बनबसा मिनी स्टेडियम के कराटे कोच और राष्ट्रीय रेफरी विजय रावत ने बताया कि नेहा जोशी ने 45 किलो भार वर्ग और निष्ठा नेगी ने 68 किलो भार वर्ग कराटे में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। विवेक शर्मा ने 50 किलो भार वर्ग कुमिते में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। रुद्रपुर के नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल ने उन्हें सम्मानित किया। वहां क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा, उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव डॉ. डीके सिंह आदि थे। संवाद