फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Less Water Supply in Tanakpur

Champawat News: पारा चढ़ने से बढ़ने लगी बिजली-पानी की खपत

Wed, 12 Apr 2023 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 12 Apr 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Less Water Supply in Tanakpur
टनकपुर (चंपावत)। मौसम में तपिश बढ़ने के साथ ही जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर और बनबसा में बिजली-पानी की खपत बढ़ने लगी है। मार्च में जिस तेजी से तापमान बढ रहा है उसी तेजी से बिजली, पानी की खपत भी बढ़ रही है। पेयजल आपूर्ति सुचारु रखने में भी बिजली ज्यादा खर्च करनी पड़ रही है। हालांकि अभी शटडाउन को छोड़ बिजली की कटौती नहीं हो रही है लेकिन खपत ज्यादा बढ़ी तो कटौती की भी नौबत आ सकती है जिसे लेकर विभाग ने तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन

गर्मियों में पहाड़ पर जहां बिजली की खपत कम होती है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में बढ़ जाती है। मार्च से लगातार बढ़ रहा तापमान अप्रैल में 37 डिग्री पहुंच चुका है। घरों में पंखे, कूलर, एसी चलने शुरू हो गए हैं। जलापूर्ति के लिए नलकूपों की मोटर भी ज्यादा देर तक चलानी पड़ रही है जिससे बिजली की खपत बढ़ रही है। इस बार फरवरी तक मौसम में ठंडक से बिजली की खपत नहीं बढ़ी लेकिन मार्च में तापमान के साथ ही खपत भी बढ़नी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

विभाग के मुताबिक फरवरी में टनकपुर और बनबसा में बिजली की खपत 3.05 एमयू (मिलियन यूनिट) थी जो मार्च और अप्रैल में बढ़कर 3.5 एमयू पहुंच गई है। यानि इन दो माह में बिजली की खपत 0.95 यूनिट बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च क्लोजिंग के बाद अब पूरा ध्यान गर्मी में बिजली की खपत को नियंत्रित करने में है। इसके लिए विशेषकर बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए टीमें गठित कर छापे मारे जाएंगे। -विकास भारती, उप खंड अधिकारी टनकपुर।

ओवरहैड टैंकों को भरने के लिए फरवरी तक नलकूप को 12 से 14 घंटे चलाना पड़ रहा था जो अब बढ़कर 16 से 18 घंटे हो गया है। बीएस कुवार्बी, जेई, जल संस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed