{"_id":"6554ec2618dfe6cdef07add6","slug":"less-water-supply-in-munch-market-champawat-news-c-229-1-shld1009-3362-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मंच कस्बे में 14 दिन से नहीं मिला पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मंच कस्बे में 14 दिन से नहीं मिला पानी
Wed, 15 Nov 2023 09:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 15 Nov 2023 09:34 PM IST
विज्ञापन
चंपावत जिले के सीमांत मंच कस्बे में केबल बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पेयजल लाइन। संवाद
चंपावत। जिले के सीमांत मंच कस्बे के नलों से 14 दिनों से पानी की आपूर्ति बंद है। इस कारण उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक निजी कंपनी की ओर से भूमिगत केबल लाइन बिछाने के लिए सड़क किनारे नाली खोदी गई है। इस कारण पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्रामीणों को दूर जाकर हैंडपंप से पानी ढोना पड़ रहा है।
ग्रामीण राहुल सिंह महर, शेर सिंह आदि ने बताया कि मंच बाजार में दीपावली से पहले केबल बिछाई गई थी। उसी दौरान पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस कारण पिछले 14 दिन से उप तहसील और आईटीआई सहित कई सरकारी भवनों में पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है जबकि केबल बिछाने वाली कंपनी के ठेकेदार ने क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन सुधारने का भरोसा दिलाया था लेकिन पेयजल लाइन नहीं सुधर सकी। इस कारण मंच क्षेत्र में जल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों ने संबंधित ठेकेदार और जल संस्थान से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को सही करने की मांग की है।