{"_id":"64f61696cd51c7061b0f4416","slug":"less-water-supply-in-gallaganv-barakot-champawat-news-c-229-1-shld1009-1680-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पेयजल के लिए गल्लागांव के लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पेयजल के लिए गल्लागांव के लोगों का प्रदर्शन
Mon, 04 Sep 2023 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 04 Sep 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
पेयजल समस्या से जूझ रहे बाराकोट के गल्लागांव में प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के गल्लागांव की पेयजल लाइन में खराबी आ गई है। इससे गांव में पेयजल संकट हो गया है। पेयजल जुटाने के लिए परेशान हो रहे ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर समस्या जल्द सुलझाने की मांग की। इसके लिए ग्रामीणों ने गल्ला गांव में इंदु बोहरा के नेतृत्व में प्रदर्शन कर डीएम कार्यालय में भी धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
ग्रामीणों का कहना था कि गांव की पेयजल लाइन लंबे समय से खराब है। लोग नौले, धारे, हैंडपंप से पानी ढोकर प्यास बुझाने के लिए मजबूर हैं। इनमें उनके समय, श्रम, किराये का अपव्यय हो रहा है।
कहा कि जल संस्थान के अधिकारियों को कई बार समस्या बताने के बावजूद लाइन में आई खराबी दूर नहीं की जा रही है। प्रदर्शन में ललित सिंह बोहरा, जगत सिंह, मकर सिंह, सुरेश राम, मोहिनी देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
जल संस्थान के अभियंता भुवन भट्ट ने बताया कि गल्ला गांव में पेयजल की आपूर्ति के लिए कर्मचारियों को मौके पर भेजा जा रहा है। समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा।
फोटो 04 एलएचजी 02 पी