फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   less revenue collection

Champawat News: कम राजस्व वसूली पर एसडीएम और तहसीलदारों से स्पष्टीकरण तलब

Tue, 28 Feb 2023 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 28 Feb 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
less revenue collection

विज्ञापन
चंपावत। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने जिले में मुख्य एवं विविध देयकों की सभी तहसीलों में वसूली कम होने पर नाराजगी जताते हुए सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों से इस संबंध में स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने मार्च अंत तक शत-प्रतिशत वसूली करने की कड़ी हिदायत दी है। उन्होंने राजस्व न्यायालय में लंबित वादों की नियमित सुनवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।


मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में मासिक स्टाफ बैठक में डीएम भंडारी ने तहसील स्तर पर सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत बनाए जाने वाले विभिन्न प्रमाण पत्रों की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि किसी भी आवेदन को निर्धारित तिथि के बाद लंबित ना रखा जाए। उन्होंने सभी राजस्व न्यायालयों में दो वर्ष पुराने लंबित वादों की एक सप्ताह में सूची उपलब्ध कराते हुए एडीएम को प्रत्येक 15 दिन में समीक्षा करने के निर्देश दिए। बैठक में अवगत कराया कि माह फरवरी में विभिन्न धाराओं में पंजीकृत वादों में से 32 का निस्तारण किया गया। बैठक में एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एसडीएम रिंकु बिष्ट, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राम दत्त जोशी, भगवत पांडेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं राजस्व विभाग के अधिकारी, जिला कार्यालय के विभिन्न पटलों के प्रभारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



अवैध खनन में लिप्त वाहनों के फोटो व वीडियो बनाकर प्रशासन को भेजें
चंपावत। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने खनन कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जो भी वाहन अवैध खनन कार्य में लिप्त पाया जाता है उसे तत्काल सीज कर दिया जाए। उन्होंने आम जनता व ग्रामीणों से भी अपील की है कि अगर उन्हें भी ऐसे वाहन जो अवैध खनन में लिप्त पाए जाते हैं तो उसकी फोटो व वीडियो बनाकर प्रशासन को उपलब्ध कराएंगे ताकि सख्त कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed