फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Leopard pounced on bike rider on NH

एनएच पर बाइक सवार पर झपटा तेंदुआ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Leopard pounced on bike rider on NH
सूखीढांग के पास आठवें मील में तेंदुए के हमले से जख्मी अनवर खान। संवाद - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आठवें मील के पास तेंदुए ने बाइक सवार खटीमा इस्लाम नगर निवासी अनवर खान (61) पुत्र निसार अहमद पर हमला बोल दिया। अनवर ने किसी तरह जान बचाई। उसे उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अनवर खान शुक्रवार देर शाम बाइक (यूके 06 एयू/ 6430) से श्यामलाताल से टनकपुर आ रहा था। तभी आठवें मील के पास तेंदुए ने बाइक के पीछे से झपट्टा मारा। बाइक गिरने पर तेंदुए ने अनवर की पीठ और शरीर के कई हिस्सों पर हमला किया। बाइक के पीछे रखे गट्ठर में तेंदुए के उलझने से अनवर किसी तरह भागने में सफल रहा। पीछे से आने वाले ट्रक की मदद से टनकपुर पहुंचे अनवर को उप जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

डॉ. दानिश ने बताया कि पीठ, मुंह, पैर और हाथ में कई जगह चोटें हैं। अनवर अब खतरे से बाहर हैं। एनएच पर सूखीढांग के इस क्षेत्र के आसपास तेंदुआ तीन महीने में 13 लोगों पर हमला कर चुका है। ग्रामीणों ने तेंदुए के खतरे से निजात दिलाने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। बूम के रेंजर गुलजार हुसैन का कहना है कि 13 अगस्त को एक तेंदुआ पिंजरे में कैद हुआ था। अब फिर से पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed