{"_id":"5f21b8998ebc3e63d554d066","slug":"leopard-panic-in-many-wards-of-champawat-nagar-champawat-news-hld3915394161","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफ:जिला मुख्यालय के विभिन्न वार्डो में तेंदुए की दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफ:जिला मुख्यालय के विभिन्न वार्डो में तेंदुए की दहशत
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत नगर के विभिन्न वार्डों में तेंदुए की दहशत बनी हुई है। त्यारकूड़ा, कनलगांव, छतार आदि वार्डों में कई लोगों ने मंगलवार की सायं तेंदुए को उसके दो बच्चों के साथ देखा। तब से यहां लोग दहशत में हैं। त्यारकूड़ा वार्ड की सभासद रेखा तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता हरिशंकर तिवारी आदि की ओर से प्रभागीय वनाधिकारी से तेंदुए को पकड़ने की मांग उठाई है। उप प्रभागीय वनाधिकारी एमएम भट्ट ने बताया कि कुछ लोगों शिकायत पर विभाग की ओर से तेंदुए के संभावित ठिकाने को लेेकर रेकी की जा रही है।
वन विभाग ने मुनादी कर लोगों को घरों में रहने को कहा
चंपावत। तेंदुए के खौफ के कारण क्षेत्र में अघोषित कर्फ्यू के जैसी स्थिति बनी हुई है। त्यारकूड़ा और छतार वार्ड में तेंदुए को देखे जाने के बाद वन विभाग की ओर से मुनादी करते हुए लोगों विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को घरों में ही रहने को कहा गया है।
जैगांव-जैतोली क्षेत्र में सुअर के आतंक से ग्रामीण परेशान
चंपावत। जिले के जैगांव-जैतोली क्षेत्र में ग्रामीण जंगली सुअरों के आतंक से परेशान हैं। सुअर रात में ग्रामीणों की बागवानी और फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीण देवी दत्त के अनुसार सुअरों के आतंक के कारण जहां अधिकतर ग्रामीणों ने खेती करना छोड़ दिया है। उन्होंने वन विभाग से सुअरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई है।