फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Leopard killed goat in Gram Sabha Sui Pau

Champawat News: ग्राम सभा सुई पऊ में तेंदुए ने बकरी को मार डाला

Sun, 28 Jan 2024 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 28 Jan 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Leopard killed goat in Gram Sabha Sui Pau
लोहाघाट (चंपावत)। ग्राम सभा सुई पऊ के डुंगरी तोक में तेंदुए ने दिनदहाड़े एक बकरी को मार डाला। क्षेत्र में फिर से तेंदुए की धमक से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य गौरव पांडेय ने बताया कि शनिवार को दिन में डुंगरी तोक निवासी चरन पुजारी की बकरियां पास के जंगल चर रही थीं। इसी दौरान घात लगाए तेंदुए ने बकरियों पर हमला कर एक बकरी को मार डाला। शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग को दी। ग्रामीण दीपक पांडेय, दया किशन पांडेय, डिकर देव जोशी, विनोद पुजारी आदि ने वन विभाग से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। रेंजर दीप जोशी ने गांव के लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed