{"_id":"5a7892574f1c1b387b8b4b54","slug":"leopard-killed-99-goats","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए ने 99 बकरियों को मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए ने 99 बकरियों को मारा
अमर उजाला ब्यूूूूराे मुनस्यारी (पिथौरागढ़)।
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
तेंदुए के हमले में घायल पशुपालक दिनेश सिंह नेगी।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरीपार क्षेत्र में नागनीधुरा बगड़ीबाड़ा में रविवार रात तेेेेदुए ने हमला करके 99 बकरियों को मार डाला। इस हमले में 24 बकरियां घायल भी हुई हैं। तेेेेदुए ने इस दौरान दो पशुपालकों को भी जख्मी कर दिया। इस घटना से बुग्यालो में अपने पशुओं को चराने गए पशुपालकों में दहशत बनी हुई है। पशुपालकों का कहना है कि पहले भी इस तरह की घटनाएं होती रही हैं, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में कभी पशुओं की जान नहीं गई है।
फाफा बादनी गांव के गंगा सिंह, दिनेश सिंह नेगी, मंगल सिंह, प्रेम सिंह, रमेश सिंह, डिगर सिंह, मोहन सिंह अपनी बकरियों को चराने के लिए नागनीधुरा के बुग्यालों में गए हुए थे। रविवार रात करीब 9:30 बजे के करीब तेेेेदुए ने बाड़े में बंद बकरियों पर हमला कर दिया। बकरियों की मिमियाहट सुनकर जब दिनेश और गंगा सिंह बाड़े के पास पहुंचे तो तेंदुए ने उन पर भी हमला कर दिया। किसी तरह वह बचकर भागे। इधर मामले की सूचना मिलते ही वन रक्षक त्रिलोक सिंह राणा के नेतृत्व में एक टीम मौके को रवाना हो गई है। वन विभाग की टीम नुकसान का आकलन कर मुआवजे के लिए उच्चाधिकारियों को लिखेगी। क्षेत्र पंचायत सदस्य दान सिंह कोरंगा ने कहा कि गरीब पशुपालकों को इस घटना से भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने तत्काल पीड़ित पशुपालकों को मुआवजा देने की मांग की है।