फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Leopard cub found dead

शारदा रेंज में मृत मिला तेंदुए का शावक

Sun, 27 Mar 2016 12:17 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
ब्यूराे/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)। Updated Sun, 27 Mar 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन

टनकपुर (चंपावत)। शारदा रेंज के उचौलीगोठ-ब्रह्मदेव बीट में तेंदुए का एक शावक मृत पड़ा मिला। वन विभाग का दावा है कि शावक की मौत टाइगर के हमले या फिर आपसी भिड़ंत में हुई है। विभाग ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शावक के शव को जलाकर नष्ट कर दिया है। वन क्षेत्राधिकारी ख्याली राम आर्या ने बताया कि शुक्रवार शाम विभाग के बीट अधिकारी को तेंदुए का शावक मृत पड़ा दिखा, जिसके बाद उच्च अधिकारियों को सूचित कर शव को कब्जे में लिया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शावक की उम्र करीब दस माह होगी। उसकी गर्दन में हमले का निशान है और सभी अंग सुरक्षित हैं। अनुमान है कि आपसी भिड़ंत या फिर टाइगर के हमले से शावक की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि टनकपुर, बनबसा और खटीमा के पशु चिकित्साधिकारियों के अवकाश में होने के कारण शावक के शव को चोरगलिया के पशु चिकित्सालय में ले जाकर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को सभी अंगों के साथ जलाकर नष्ट कर दिया है। शारदा रेंज में तेंदुए का शावक मृत मिलने की छह माह के अंदर यह दूसरी घटना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed