फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Leesa Royalty For Van Panchayat in Champawat

वन पंचायतों के खाते में जमा होगी लीसा की रॉयल्टी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Leesa Royalty For Van Panchayat in Champawat
Leesa Royalty For Van Panchayat in Champawat
चंपावत। वन विभाग की ओर से विभिन्न वन पंचायतों को लीसे की लंबित रॉयल्टी का जल्द भुगतान किया जाएगा। वन विभाग ने संबंधित वन पंचायतों के खातों में लीसा रॉयल्टी का भुगतान डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले की दो सौ से अधिक वन पंचायतों को वन विभाग की ओर से वर्ष 2015-16 की लीसे की रॉयल्टी का भुगतान लंबित पड़ा होने से वन पंचायतों को आर्थिक संकटों से जूझना पड़ रहा था। इन्हें जल्द रॉयल्टी का भुगतान कर राहत पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन

अब वन विभाग ने लीसा मेटों (ठेकेदारों) का वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में पंजीकरण करना अनिवार्य कर दिया है। अब जीएसटी पंजीकरण न होने पर लीसा ठेकेदारों को भुगतान नहीं हो पाएगा। वन विभाग की तरफ से चीड़ के जंगलों में हर साल लीसा निकासी के लिए टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवीधुरा के रेंजर सुनील शर्मा के अनुसार अब हर लीसा मेट को जीएसटी में पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना जीएसटी पंजीकरण के लीसा मेटों को अब भुगतान नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ढाई लाख रुपये से अधिक के भुगतान वाले सभी ठेकेदारों को अनिवार्य रूप से जीएसटी पंजीकरण कराना होगा।
लीसा स्टॉक रखने पर लगेगा दो हजार रुपये प्रति क्विंटल जुर्माना
चंपावत। वन विभाग की ओर से चीड़ के लीसे का अवैध रूप से भंडारण करने वालों पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जा रही है। लीसे को वन विभाग के डिपो के बजाय लीसे का स्टॉक अन्यत्र करने वाले ठेकेदारों से प्रतिमाह दो हजार रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से जुर्माना वसूला जाएगा। संवाद

तस्करी रोकने के लिए रात्रि गश्त कर रहीं विभागीय टीमें
चंपावत। वन विभाग के चीड़ बाहुल्य भिंगराड़ा, देवीधुरा, काली कुमाऊं और चंपावत आदि रेंजों में लीसा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वन विभाग की कई टीमें रात्रि गश्त कर रही हैं। हालांकि विभागीय टीमों को कोई बड़ी कामयाबी नहीं मिल पाई है, लेकिन वन क्षेत्रों में लीसा तस्करी की घटनाओं में अवश्य कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed