{"_id":"221a1d51b48b06b4cceee91e93ef8d53","slug":"ldia-connect-to-state-highway-and-tlladesh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट हाइवे से जुड़ेगा लधिया और तल्लादेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट हाइवे से जुड़ेगा लधिया और तल्लादेश
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Tue, 08 Dec 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लधिया घाटी और तल्लादेश के लोगों को नए साल से पहले बड़ा उपहार दिया है। भवाली-धानाचूली-ओखलकांडा-मीडार-श्रीरीठासाहिब-धूनाघाट-खेतीखान-चंपावत-तामली को स्टेट हाइवे में शामिल किया गया है। इसे स्टेट हाइवे नंबर-64 दिया जाएगा। शासन ने इस आशय का शासनादेश कर दिया है। इस रूट के बनने से आवाजाही की सुविधा के साथ ही दूरदराज के क्षेत्र के बुनियादी विकास में तेजी आएगी।
विज्ञापन
लधिया क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह बोहरा द्वारा लंबे समय से इस मांग को उठाया जा रहा था। शीघ्र ही लधिया घाटी क्षेत्र का चौतरफा सड़क संपर्क होने से यहां पर्यटन विकास के नए युग की शुरुआत होगी। श्री बोहरा ने लधिया घाटी क्षेत्र को हेलीकॉप्टर सेवा से जोड़ने के लिए मदकोट में मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राकेश शर्मा को अलग-अलग ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि श्रीरीठा साहिब को हेलीकॉप्टर सेवा से जोड़ने का पूरा प्रयास किया जाएगा। सड़क को स्टेट हाइवे बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने लधिया घाटी क्षेत्र के लोगों को बधाई दी। उनके साथ कांग्रेस के कार्यकर्ता ओंकार धौनी, लोकसभा क्षेत्र महासचिव भुवन चौबे भी थे।
विज्ञापन