फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Launching Cleanliness Campaign on Prime Minister's Birthday

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सफाई अभियान चलाया

Sun, 17 Sep 2017 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)। Updated Sun, 17 Sep 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
Launching Cleanliness Campaign on Prime Minister's Birthday
बनबसा में साफ सफाई करते एनएचपीसी के अधिकारी और कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन हर्षोल्लास से साथ मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के नगर कार्यालय से संयुक्त चिकित्सालय तक सफाई अभियान चलाया एवं अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल बांटे।

नगर अध्यक्ष दिनेश प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया। संचालन नारायण सिंह गैंड़ा ने किया। इस दौरान पूर्व दर्जा राज्यमंत्री शिवराज सिंह कठायत, जिला कार्यकारिणी सदस्य पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत, रोहिताश अग्रवाल, प्रीति टंडन, विद्या जुकरिया, सुकुमार राय, आनंद मौर्य, मो. कमर, कमल पंत आदि मौजूद थे। उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ ने भी प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाते हुए उनके दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन


भारतीय चेतना परिषद ने मिठाई बांटकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना की। परिषद अध्यक्ष एडवोकेट विपिन कुमार की अध्यक्षता एवं राजीव सक्सेना के संचालन में हुए कार्यक्रम में पूर्व सभासद चंद्रशेखर, प्रसून सरन, रवि प्रजापति, भरत चड्डा, ऋषि उपाध्याय, फिरोज अहमद अंसारी, राशिद खां, लाल बहादुर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनबसा में भी भाजपाइयों ने मिठाई बांटकर क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। व्यापारी नेता और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता शंकर लाल वर्मा ने व्यापारियों और लोगों को मिठाई खिलाई। युवा मोर्चा जिला मंत्री मोनू ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खादी के कपड़े पर बधाई संदेश लिखकर हस्ताक्षर किए, जिसे प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा। इस दौरान संजय ठाकुर, सोनू कश्यप, मयंक सिंह, रजत कश्यप, सूरज रौतेला, तेज राम, शुभम कश्यप, विजय राय आदि मौजूद थे। उधर भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांव में सफाई अभियान चलाया।


एनएचपीसी में सफाई अभियान चलाया
बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन में स्वच्छ भारत अभियान के तहत परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। एनएचपीसी कर्मियों ने एनएचपीसी परिसर से बनबसा तक जागरूकता रैली भी निकाली। इस दौरान महाप्रबंधक रईस मियां, मुख्य अभियंता अमिताभ झा, वरिष्ठ प्रबंधक आनंद टेम्भरे, आरडी जोशी, चंदा चौरसिया, शाहिद खान, आरके जोशी, एलसी मीणा आदि मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed