फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Lata Mangeshkar's birthday celebrated in Lohaghat

स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के जन्मदिन पर हुई संगीत संध्या

Thu, 29 Sep 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Thu, 29 Sep 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Lata Mangeshkar's birthday celebrated in Lohaghat
लोहाघाट में मनाया लता मंगेशकर का जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला

लोहाघाट (चंपावत)। स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के जन्मदिन पर हुई लता नाइट संगीत संध्या मे देर रात तक संगीत की स्वर लहरियों में लोग झूमते रहे। नामी  संगीतकार अनूप कौशल और उनके शिष्य बाल संगीतकार अजय कलखुड़िया के संयोजन में शिक्षा भवन में हुए कार्यक्रम का ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता ने शुभारंभ किया।

विज्ञापन


उन्होंने प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया। संगीत संध्या का आगाज मां भगवती की आराधना से हुआ। संगीत संध्या देश के जांबाज सैनिकों के नाम समर्पित रही। सर्वप्रथम अनूप कौशल ने लता का प्रसिद्ध गीत ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी की आंखों को नम करने वाली प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


सोनिया आर्या के गीत यूं ही हसरतों के दाग मोहब्बत में धो दिए पर श्रोता झूमने लगे। मेघा चौबे की प्रस्तुति मो से छल किए जाय हाय रे हाय, प्रियंका राजन ने रैना बीत जाए श्याम न आए निदियां न आए, महिमा बिष्ट ने सुनाया अजी रूठ कर अब कहां जाइएगा, जहां जाइएगा वहीं पाइएगा और बाल गीतकार आशी मुरारी की प्रस्तुति उनसे मिली नजर कि मेरे होश उड़ गए गीत पर श्रोताओं ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिया कलौनी, वेदिका शर्मा, रश्मि मेहता, इंदु स्नेही, राशि रावत ने भी अपने फन का जौहर दिखाया। हारमोनियम में अनूप कौशल, तबले पर सूरज, संजय, कमल किशोर, गिटार पर महेंद्र ने संगत की। संगीत संध्या में दर्शकों की ओर से सैनिकों के कल्याण कोष के लिए 7078 रुपये एकत्रित किए गए।


मुख्य अतिथि मेहता ने भी 1100 रुपये का सहयोग किया। संयोजक कौशल के अनुसार यह धनराशि सैनिक कल्याण अधिकारी के माध्यम से सैनिक कल्याण कोष में भेजी जाएगी। प्रदीप कुमार और काफिल खान ने संचालन किया। आयोजन में पान सिंह मेहता, गोविंद बोहरा, सुनील पांडे, विजय जोशी, शिवराज तड़ागी, कमल वर्मा, रेणुका बिष्ट, जगदीश जोशी, जीवन मेहता, ऋचा राय ने सहयोग किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed