फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Las reglas de tráfico de volar en NH

एनएच पर उड़ रही यातायात के नियमों की धज्जियां

Wed, 07 Feb 2018 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत Updated Wed, 07 Feb 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
Las reglas de tráfico de volar en NH
स्वाला के पास इसी सड़क से से गिरा था वाहन। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
चंपावत।टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इस मार्ग पर होने वाली अधिकतर सड़क दुर्घटनाएं यातायात बंद होने के समय हो रही हैं। मार्ग पर रात में वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इससे यहां होने वाली वाहन दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को स्वांला दुर्गा मंदिर के पास हुई वाहन दुर्घटना सुबह साढ़े पांच बजे से छह बजे के बीच हुई है, जबकि इस बीच में राजमार्ग पर वाहनों के संचालन पर पुलिस प्रशासन की ओर से प्रतिबंध लगाया गया है।

वर्तमान में टनकपुर-पिथौरागढ़ राजमार्ग को बारहमासी सड़क के रूप में तब्दील करने के लिए रात में सड़क कटिंग कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। इस कारण पुलिस प्रशासन की ओर से रात के समय राजमार्ग पर वाहनों का संचालन बंद किया गया है। दुर्घटनाओं से बचने के लिए जहां टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर ककरालीगेट, चल्थी, चंपावत और घाट पर रात को आठ बजे बाद से सुबह छह बजे तक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। वहीं, चालक प्रतिबंधों को ठेंगा दिखाते हुए धड़ल्ले से वाहनों का संचालन कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस दौरान वाहनों के संचालन पर रोक लगाने में परिवहन, पुलिस और प्रशासन नाकाम साबित हुआ है। सामाजिक कार्यकर्ता दीपक सिंह बोहरा का कहना है कि इससे पहले स्वांला के पास अधिकतर सड़क हादसे उस समय में हुए हैं, जब सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित होने का समय था।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
ना तो क्रस बैरियर ही लगे न ही कोई संकेतांक
चंपावत। स्वांला मंदिर के पास दोनों ओर करीब एक-एक किलोमीटर तक दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र होने के बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड की ओर से न तो क्रस बैरियर ही लगाए गए हैं और न ही दुर्घटना ग्रसित क्षेत्र होने संबंधी कोई संकेतांक। अलबत्ता बुधवार को सड़क दुर्घटना होने के बाद पुलिस की ओर से उस स्थान पर एक साइनबोर्ड अवश्य लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed