फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Large portion of tamarind halt ward declared as containment zone

टनकपुर में इमली पड़ाव वार्ड का बड़ा हिस्सा कंटोनमेंट जोन घोषित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Large portion of tamarind halt ward declared as containment zone
टनकपुर (चंपावत)। शहर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ के मद्देनजर प्रशासन ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। शहर के इमली पड़ाव वार्ड में एक ही परिवार के तीन लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद प्रशासन ने वार्ड के एक बड़े हिस्से को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। नौ अगस्त तक इस कंटेनमेंट क्षेत्र में आपात सेवा के अलावा किसी के भी प्रवेश और लोगों के घरों से बाहर खुली आवाजाही को प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम दयानंद सरस्वती ने बताया कि डीएम व अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आदेश पर शहर के इमली पड़ाव वार्ड के बस स्टेशन के पीछे के क्षेत्र को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। वहीं पूर्व दिशा में मंगल प्रसाद के घर से रोडवेज स्टेशन तक के क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया गया है। इस दौरान क्षेत्र में इमरजेंसी सेवा व आवश्यकीय वस्तुओं की आपूर्ति को छोड़कर किसी का प्रवेश प्रतिबंधित होगा। सुबह 7 से 10 बजे तक प्रशासन के स्तर से खाद्य सामग्री, दूध, गैस सिलिंडर, दवा आदि की आपूर्ति होगी। लीड बैंक अधिकारी को कंटेनमेंट जोन में हर दिन तीन घंटे एटीएम व्यवस्था देने को कहा गया है। मंगलवार को एसडीएम दयानंद सरस्वती, तहसीलदार खुशबू पांडेय और सीओ विपिन चंद्र पंत ने कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया। प्रशासन की ओर से कंटेनमेंट जोन में रहने वालों के लिए हेल्प नंबर भी जारी किए हैं।
विज्ञापन

100 लोगों का हुआ एंटिजन टेस्ट, सभी निगेटिव मिले
इमली पड़ाव के कंटेनमेंट क्षेत्र में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना संक्रमण की जांच के लिए 100 लोगों का एंटिजन टेस्ट किया। एसीएमओ डॉ. एचएस हयांकी ने बताया कि टेस्ट में सभी लोग निगेटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि मनिहार गोठ में भी कोरोना संक्रमित मिले व्यक्ति के घर के आसपास रहने वाले 50 लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लेकर एसटीएच हल्द्वानी भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed