फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Land subsidence repair work started in Purnagiri

Champawat News: पूर्णागिरि में भू धंसाव की मरम्मत का काम शुरू

Mon, 02 Oct 2023 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 02 Oct 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Land subsidence repair work started in Purnagiri
मां पूर्णागिरि धाम में भू धंसाव की मरम्मत करवाते मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी और लोनिवि क
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। पूर्णागिरि धाम में भैरव मंदिर और कटौजिया के पास हुए भू धंसाव की मरम्मत शुरू कर दी गई है। दरार को भरने के लिए ये सभी काम तीन महीने में पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

भैरव मंदिर के पास कटौजिया क्षेत्र के पैदल मार्ग के फर्श पर दरार पिछले साल दिसंबर से लगातार चौड़ी हो रही है। कई जगह यह दरार एक से डेढ़ फीट चौड़ी है। इससे पास की तीन दुकानों में भी दरार से खतरा बढ़ा है। भैरव मंदिर के पास नाले की मूल निकास प्रणाली में अवरोध को भू धंसाव का बड़ा कारण बताते हुए इसकी मरम्मत की जा रही है। लोनिवि नाले की मूल निकास व्यवस्था को सुचारु करने के लिए नाले के पास की पहाड़ी की जड़ के कटाव को रोकने के लिए दीवार निर्माण सहित कई कार्य कराएगा। भैरव मंदिर के पास रास्ते में आई दरार के निदान के लिए रास्ते को खोदकर भरान, कंक्रीट टाइल और दीवार बनाई जाएगी।
विज्ञापन

मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी, मोहन पांडे आदि का कहना है कि 15 अक्तूबर से शुरू होने वाले नवरात्र से पूर्व पैदल रास्ते को ठीक करने सहित सभी जरूरी व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाएंगी। समिति ने सोमवार को क्षेत्र का मुआयना कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
भू धंसाव को रोकने के लिए मिली 29.28 लाख रुपये से काम शुरू कर दिया गया है। दरारों को भरने के लिए नए सिरे से टाइल्स लगाने, दीवार निर्माण, नाले के निचले हिस्से की निकास व्यवस्था को ठीक करने के लिए वायरक्रेट सहित कई कार्य कराए जा रहे हैं।
एलएस सामंत, एई, लोनिवि, टनकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed