फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Land of rosin factory complex offered to army

Champawat News: रोजिन फैक्टरी परिसर की जमीन सेना को देने की पेशकश

Tue, 02 Jan 2024 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 02 Jan 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Land of rosin factory complex offered to army
चंपावत। गोरलचौड़ मैदान को विस्तार देकर स्टेडियम का रूप देने की फिर कवायद शुरू की गई है। इसके लिए गोरलचौड़ मैदान से लगी सेना की जमीन की अदला बदली के लिए जिला प्रशासन ने नया प्रस्ताव भेजा है। सेना ने अगर नए प्रस्ताव पर सहमति जताई तो आगे का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2011 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमेश चंद्र पोखरियाल निशंक के एलान के बाद से चंपावत में स्टेडियम की कवायद चल रही है। स्टेडियम के लिए 200 नाली जमीन नहीं मिलने से ये घोषणा 12 साल से अधिक समय से जमीनी रूप नहीं ले सकी। चार साल पूर्व गोरलचौड़ मैदान को विस्तार देकर स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव रखा गया। इसके लिए मैदान के आसपास की सेना की 77 नाली जमीन खेल विभाग को हस्तांतरित करने पर मंत्रणा हुई। मैदान के पास की जमीन के बदले जूप पटवा में जमीन देने का प्रस्ताव सेना की ओर से नामंजूर कर दिया गया था।
विज्ञापन

अब जिला प्रशासन ने फिर से पहल की है। उसकी ओर से टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे रोजिन फैक्टरी परिसर पर जमीन देने का प्रस्ताव दिया गया है। इस प्रस्ताव को रक्षा संपदा विभाग देहरादून भेजा गया है। रोजिन फैक्टरी 2005 में बंद हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
गोरलचौड़ मैदान से लगी फौज की जमीन की अदला-बदली का नया प्रस्ताव रक्षा संपदा अधिकारी देहरादून को भेजा गया है। फौज को रोजिन फैक्टरी की जमीन वाला प्रस्ताव अनुकूल लगने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। - नवनीत पांडे, डीएम, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed