{"_id":"58cc19234f1c1b992132b01d","slug":"ladhiya-valley-light-bulb-worried-board-examiner","type":"story","status":"publish","title_hn":"लधिया घाटी की बत्ती गुल, परेशान रहे बोर्ड परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लधिया घाटी की बत्ती गुल, परेशान रहे बोर्ड परीक्षार्थी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 17 Mar 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
बिजलीघर के दो फीडर हुए ठप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लधिया घाटी के दो दर्जन से अधिक गांवों में बृहस्पतिवार रात से बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली न होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी, मगर सबसे ज्यादा दिक्कतें उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षार्थियों को हुई।
लधिया घाटी के रीठा साहिब, खरहीं, भिंगराड़ा, बालातड़ी, बिनवालगांव, धरसौं, गोलडांडा, रमक, मंगललेख, वारसी सहित दो दर्जन से अधिक गांवों में बृहस्पतिवार शाम करीब 6 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित है। ग्रामीणों का कहना है कि शुक्रवार सुबह 9 बजे से शाम तक दो बार बिजली आई, लेकिन दोनों बार कुछ ही देर बाद फिर से बत्ती गुल हो गई। शाम 5.30 बजे बाद बिजली की सप्लाई ठप हो गई। बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ी। रीठा साहिब गुरुद्वारे में आने वाले तीर्थयात्रियों को भी परेशानी हुई। अलबत्ता यहां जनरेटर के जरिए बिजली व्यवस्था की गई। सर्वाधिक दिक्कतें 17 मार्च से शुरू उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं को हुई। इस कारण उनकी परीक्षा तैयारी प्रभावित हुई। इन परीक्षार्थियों को लैंप और मोमबत्ती के सहारे पढ़ाई करनी पड़ी।
उधर, यूपीसीएल के जेई बसंत बल्लभ गहतोड़ी का कहना है कि बृहस्पतिवार शाम को आए अंधड़ की वजह से कई जगह बिजली के तार टूट गए हैं। लाइन को ठीक कराने के लिए टीम भेजी गई है।