फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Kunjika Verma's ashes are being sold online

ऑनलाइन हाथों हाथ बिक रही हैं कुंजिका वर्मा की बनाई राखियां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Kunjika Verma's ashes are being sold online
चंपावत जिले के लोहाघाट में राखियां तैयार करती कुंजिका वर्मा। - फोटो : CHAMPAWAT
हाथों हाथ बिक रही हैं कुंजिका की बनाई राखियां
विज्ञापन

राखियों में लिखा सकते हैं नाम, ऐपण और पेटिंग्स भी ऑनलाइन बेचती हैं कुंजिका
गिरीश सिंह बिष्ट (संवाद)
चंपावत। लोहाघाट निवासी कुंजिका वर्मा कोरोना संक्रमण के काल में घर में बैठे-बैठे बेकार के सामान से खूबसूरत राखियां बना रही हैं। कुंजिका की बनाई राखियां फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से ऑनलाइन हाथों हाथ बिक रही हैं। कुंजिका की ओर से तैयार की गई विभिन्न प्रकार की राखियों की खासियत यह है कि इन्हें खरीदने वाला अपना नाम अथवा फोटो भी लगवा सकता है। कोई भी ऑनलाइन ग्राहक व्हाट्सएप और फेसबुक के माध्यम से फोटो भेज कर राखी में फोटो लगवा सकते हैं। कुंजिका की ओर से बनाई गई राखी 15 से 60 रुपये लागत की है। इसके अलावा कुंजिका चाबी के छल्ले, ऐपण और पेंटिंग्स बनाकर भी ऑनलाइन बेचती हैं। उनका फेसबुक पर कुंजिका आर्ट्स नाम से अपना वेब पेज है। जिससे वह अपने द्वारा बनाए गए पेंटिंग, राखी, ऐपण, कलश, चाबी के छल्ले, ड्रीमकैचर, विंड चाइम्स आदि का प्रचार-प्रसार करती हैं। कुंजिका ने अल्मोड़ा महाविद्यालय से कला विषय में एमए किया है। कोरोना महामारी के दौर में वह घर से ही स्वरोजगार कर रही हैं तथा दूसरों को भी प्रेरणा दे रही हैं।

फोटो 11 सीपीटी 08 पी।
बाक्स
कुमाऊंनी कला ऐपण को भी दे रही बढ़ावा
चंपावत। कुंजिका वर्मा के हाथों में जादू है। बीते दिनों कला मंच बनबसा की ओर से आयोजित ऑनलाइन ऐपण प्रतियोगिता में उन्हें पहला स्थान मिला है। उनके बनाए गए ऐपण भी ऑनलाइन हाथों हाथ बिक जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed