फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Kolidhek. Rainagar Chaudi. Town Hall Eleven teams. matches.

Champawat News: कोलीढेक, रायनगर चौड़ी और टाउनहॉल इलेवन टीम ने जीते मैच

Sun, 16 Feb 2025 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 16 Feb 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Kolidhek. Rainagar Chaudi. Town Hall Eleven teams. matches.
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड लोहाघाट के रायनगर चौड़ी खेल मैदान में जय मां भगवती ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। प्रतियोगिता में कोलीढेक इलेवन, रायनगर चौड़ी और टाउनहॉल इलेवन ने शानदार जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के सातवें दिन रविवार को तीन मैच खेले गए। पहले मैच में कोलीढेक इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 180 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कोकटेल इलेवन की टीम 101 रनों में ढेर हो गई।
विज्ञापन

दूसरे मैच में एमके इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 151 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रायनगर चौड़ी की टीम के निखिल राय (भोला) ने चार गेंदों में 17 रनों की बदौलत सात विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मैच में टाउन हॉल इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 136 रन बनाए, लक्ष्य का पीछा करते हुए रायनगर चौडी ओल्ड स्टार इलेवन 130 रनों में आउट हो गई। अंपायरिंग अजय गिरि, परम गिरि, अनुज राय, ऋषभ राय, स्कोरिंग नीरज राय ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed