{"_id":"586151114f1c1b8259eeb7bd","slug":"kliganv-fierce-people-putting-garbage-in-the-woods","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलीगांव के जंगल में कूड़ा डालने से भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलीगांव के जंगल में कूड़ा डालने से भड़के लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Mon, 26 Dec 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट में प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर पंचायत की ओर से कलीगांव के जंगल में कूड़ा डालने के विरोध में ग्रामीणों ने गहरा आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने कूड़ा डालने के विरोध में नगर पंचायत कार्यालय में जोरदार नारेबाजी की। शीघ्र कूड़ा न हटाने पर नगर पंचायत कार्यालय में तालाबंदी करने और जंगल का कूड़ा उठाकर नगर पंचायत कार्यालय में डंप करने की चेतावनी दी।
सोमवार को नारायण पुजारी और सरस्वती देवी के नेतृत्व में कलीगांव और टूणा से बड़ी संख्या में महिला और पुरूष नारेबाजी करते हुए नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। कहा कि नगर पंचायत पिछले कई दिनों से मेलाखाल में बने ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा न डालकर कलीगांव के जंगलों में कूड़ा फेंक रहा है। कूड़े के कारण जंगल के निचले भाग में रह रहे ग्रामीणों का दुर्गंध से जीना मुश्किल बना हुआ है। इससे संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। महिलाओं ने कहा कि अगर नगर पंचायत ने जंगल से कूड़े का निस्तारण नहीं किया तो वह कार्यालय में तालाबंदी और सारा कूड़ा नगर पंचायत कार्यालय में रखने को मजबूर हो जाएंगी। इस मौके पर कैलाश मेहता, देवेंद्र सिंह, रमेश राय, प्रदीप राय, सावित्री देवी आदि मौजूद रहे। इस संबंध में नगर पंचायत के ईओ अभिनव कुमार का कहना है कि शीघ्र ही कूड़े को हटा दिया लाएगा।
विज्ञापन