फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Kimtoli students became winners in Kabaddi

Champawat News: कबड्डी में किमतोली के छात्र-छात्राएं बनीं विजेता

Tue, 10 Oct 2023 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 10 Oct 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Kimtoli students became winners in Kabaddi
लोहाघाट (चंपावत)। शिक्षा विभाग की विकासखंड स्तरीय दो दिनी खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का समापन हो गया है। कबड्डी में किमतोली की छात्र-छात्राएं अपने-अपने वर्ग में विजेता रहीं।
विज्ञापन

जीआईसी खेल मैदान में मंगलवार को समन्वयक दीप जोशी के नेतृत्व में प्राथमिक बालक 50 मीटर दौड़ में साहिल धौनी, आयुष माहरा, सिद्धार्थ चंद, बालिकाओं में शोभा महर, काजल सामंत, अंकिता, कबड्डी प्राथमिक वर्ग में किमतोली, कोलीढेक, बसकुनी पहले तीन स्थान पर रहे। खो-खो बालक प्राथमिक में कोलीढेक पहले, बसकुनी दूसरे, बालिकाओं में बसकुली और कोलीढेक पहले और दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

लंबी कूद प्राथमिक में करन बोहरा, मनीष महरा, प्रत्यूष ढेक, बालिका वर्ग में अंकिता, सुहानी, शोभा महर, 600 मीटर उच्च प्राथमिक बालिका में अदिति, प्रीति, सौम्या टम्टा, लंबी कूद में प्रीति, मीनाक्षी धौनी, खुशी, ऊंची कूद में प्रीति, दीपांशी, भूमिका डांगी, गोला क्षेपण में मीनाक्षी धौनी, रिया, रजनी, चक्का क्षेपण में मीनाक्षी धौनी, लक्षिता, रजनी पहले तीन स्थान में रहे। अंताक्षरी प्राथमिक में कोलीढेक विजेता और किमतोली उपविजेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुलेख अंग्रेजी प्राथमिक में विनय, अंशु भट्ट, नयन, सुलेख हिंदी प्राथमिक में हर्षिता, शिवम चौहान और प्रिया पहले तीन स्थान में रहे। संचालन जीवन मेहता, कमलेश जोशी और नागेंद्र जोशी ने किया। इस दौरान दीवान पुजारी, मंजू अधिकारी, विनोद गिरि, जगदीश बोहरा, सुशीला चौबे, रजनी वर्मा, बद्री सिंह, नरेन्द्र सिंह, नरेश जोशी, चंचल सिंह, नीमा टम्टा, भुवन गड़कोटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed