{"_id":"57b73fd94f1c1bfe136eaf7c","slug":"killing-of-shopkeeper-is-not-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की कराई जाए निष्पक्ष जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की कराई जाए निष्पक्ष जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Fri, 19 Aug 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
दुकानदार की मौत नहीं हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। मां श्री पूर्णागिरि धाम में दुकानदार की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की घटना से धाम के पुजारी और व्यापारियों में खासा गुस्सा है। उन्होंने एसडीएम नरेश दुर्गापाल को ज्ञापन सौंपकर दुकानदार की संदिग्ध हालात में हुई मौत की जांच की मांग उठाई है।
विज्ञापन
पूर्णागिरि के हनुमानचट्टी क्षेत्र में वर्षों से दुकान लगाने वाले दुकानदार नरेश उर्फ फक्कड़ (55) का शव 17 अगस्त को अपनी दुकान के पास झाले में मिला था। उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे। इससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस दुकानदार की मौत को हादसा बताते हुए हत्या से इनकार कर रही है, लेकिन पूर्णागिरि धाम के पुजारी और व्यापारियों को शक है कि नरेश की हत्या की गई है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि यदि नरेश की मौत हादसे से हुई है तो सिर, शरीर पर गंभीर चोट के बाद वह अपने बिस्तर तक कैसे पहुंचा और फिर मौके पर ऐसा कुछ नहीं था, जिससे किसी हादसे में उसकी मौत की पुष्टि हुई हो। मां पूर्णागिरि धाम में मृत मिले दुकानदार नरेश उर्फ फक्कड़ का कोई सगा नहीं है, अलबत्ता वह मूलरूप से कानपुर यूपी का रहने वाला था। पुलिस ने उसके रिश्तेदारों का पता लगाया और पोस्टमार्टम के बाद शव रिश्तेदारों के सुपुर्द किया।
विज्ञापन
शुक्रवार को पूर्णागिरि व्यापार मंडल अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडेय के नेतृत्व में धाम के पुजारी और व्यापारी एसडीएम से मिले। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। ज्ञापन देने वालों में उपप्रधान मोहन चंद्र पांडेय, वार्ड सदस्य रमेश तिवारी, दुर्गागिरि पांडेय, नरेश पांडेय लालमणि पांडेय, नित्यानंद भट्ट आदि थे।