{"_id":"58517c634f1c1ba06f64b3b9","slug":"khushi-ram-anniversary-marches-with-drums-drums","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशी राम जयंती पर ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशी राम जयंती पर ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Wed, 14 Dec 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
देवीधुरा में पं.खुशीराम जी की जयंती पर उन्हें श्रद्घांजलि देते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं केसरी खुशी राम शिल्पकार महासभा द्वारा कुमाऊं केसरी पंडित खुशी राम की 130वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई। मुकेश आर्या की अध्यक्षता और महासभा के जिलाध्यक्ष पनीराम आर्या के संचालन में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धारी के पूर्व ब्लाक प्रमुख कृपाल सिंह माहरा ने कहा कि पंडित खुशी राम ने आजादी के लिए अंग्रेजों से संघर्ष तो किया ही साथ ही दलितों को सम्मान देने और शोषण से मुक्ति के लिए सामाजिक संघर्ष किया।
वक्ताओं ने 14 दिसंबर को राजकीय अवकाश घोषित करने, अनुसूचित जाति के लोगों को तराई में खाली पड़ी भूमि देने, पदोन्नति में आरक्षण देने, गांवों में शिल्पकला केंद्र खोलने, अधूरे पड़े पंडाल का कार्य पूर्ण करने के लिए धन अवमुक्त करने की मांग की।
कुमाऊं केसरी के चित्र में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। पंडाल से हनुमान मंदिर तक ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला गया। कलाकारों ने स्वागत गीत और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मां बाराहीधाम देवीधुरा में खुशी राम पंडाल में हुए कार्यक्रम में नैनीताल पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर आदि से जन प्रतिनिधि और समाजसेवी मौजूद थे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में रेनू आर्या, सुरेश चंद्र, देवेंद्र प्रधान, जगदीश राम, हरीश राम, किशन राम, बद्री राम, गंगा राम, रमेश राम, जगदीश राम, दिवान राम, गणेश राम, कृष्ण राम, पार्वती देवी, बसंती देवी, बाली राम, गोपाल राम आदि मौजूद थे।